Home » Uncategorized » तीसरी सोमवारी पर मंदिरो मे लगा श्रद्धालुओं का भीड़

तीसरी सोमवारी पर मंदिरो मे लगा श्रद्धालुओं का भीड़

Share:

  • काराकाट सावन के तीसरी सोमवारी को प्रखण्ड के शिवालयों में हरहर महादेव के जयघोष के साथ शिव भक्तों ने भोले नाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया। प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर देव मार्कण्डेय व बुढ़वा महादेव मंदिर दनवार कछवां व बंगाल नाथ बाबा सिकरिया में दूर- दूर से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। प्रबंध समिति के लोगों के अनुसार तीसरी सोमवारी पर यहां पांच हजार से अधिक शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगने लगी थी। इन जगहों पर मेला सा दृश्य देखा गया। वहीं बुढ़वा शिव मंदिर मोथा, चिकसिल बाजार, सकला के शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई थी। वहीं ब्रह्मपुर के बाबा बरमेश्वर नाथ के जलाभिषेक के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु यहां से अहले सुबह रवाना हुए। दनवार में पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Comment