Home » Uncategorized » रिमझिम बारिश के बिच भी श्रद्धालुओं ने अर्पित किया लावा दूध।

रिमझिम बारिश के बिच भी श्रद्धालुओं ने अर्पित किया लावा दूध।

Share:

काराकाट नागपंचमी के अवसर पर उत्साहित प्रखण्ड वासियों ने घर व मंदिरों में नाग देवता की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हुए उन्हें लावादूध अर्पित किया। श्रधालुओं ने गोड़ारी, मोथा, चिल्हा, सोनवर्षा, अमौरा, देंव मार्कण्डेय व गम्हरिया गांव स्थित नागदेवता ( बकस बाबा) के मंदिरों में लावा दूध चढ़ाया, वहीं महिलाओं ने घर के दीवारों पर नाग देवता का चित्र बना कर उनकी विधिवत पूजा- अर्चना करते हुए विषधरों से खुद के साथ स्वजनों व मवेशियों की रक्षा- सुरक्षा की कामना की गई। गोड़ारी बकस बाबा के मंदिर में बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने अपनी पत्नी डा पूजा कुमारी के साथ विधिवत पूजा करते हुए लावादूध चढ़ाया। बारिश के बावजूद यहां लावा दूध चढ़ाने को लेकर श्रधालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस व पूजा समिति के सदस्यों को काफी मशक्कत करते देखा गया। मोथा व गम्हरिया के लोगों ने भी गांव के नाग मंदिर में लावादूध अर्पित कर सुरक्षित जीवन की कामना की।मान्यता के अनुसार इस दिन लोग नमक का सेवन से परहेज करते हैं।कहीं – कहीं मवेशियों को भी नमक नहीं दिया जाता ।

Leave a Comment