Home » Uncategorized » काला पट्टी बांध कार्य कर रहें सर्वेक्षण संविदा कर्मी

काला पट्टी बांध कार्य कर रहें सर्वेक्षण संविदा कर्मी

Share:

काराकाट
स्थानीय बाजार स्थित पंचायत सरकार भवन में तैनात विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी व अभियंता संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में चार दिनों बाद सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। हलाकि मंगलवार को भी वे काला पट्टी बांध कार्य में लगे हुए थे। संघ अध्यक्ष शम्भू कुमार के अनुसार इसकी विधिवत सूचना भू -अभिलेख एवम परिमाप के निदेशक को दे दी गई है। बताया कि संघ के निर्देशानुसार सभी कर्मी11 से 14 अगस्त तक काला पट्टी बांध कार्य करेंगे। इसके बाद भी उनकी मांग पूर्ण नहीं की जाती है तो 16 अगस्त से वे महा अभियान कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चित कालीन धरना- सत्याग्रह करने को बाध्य होंगे। पहले भी मांग को लेकर दो बार सत्याग्रह किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया। मांग पत्र में सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सर्वेक्षण कानूनगो, सर्वेक्षण अमीन व सर्वेक्षण लिपिकों की सेवा नियमित 60 वर्ष तक करने, विशेष सर्वेक्षण से जुड़े सहा. बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो,अमीन, लिपिक को क्रमशः एई,जेई व यूडीसी के पद पर नियमित नियुक्ति में कार्य अनुभव हेतु पांच अंक की अधिमानता देने आदि छह मांग शामिल किए गए हैं।

Leave a Comment