Home » Uncategorized » दो बाइक की टक्कर मे एक की मौत, दो जख्मी

दो बाइक की टक्कर मे एक की मौत, दो जख्मी

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र मानिक परासी गांव के समीप मंगलवार के शाम इटवां मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। मृतक उसी गांव के 60 वर्षीय प्रभुनाथ तिवारी बताए गए हैं। घायलों में गोरख परासी के गोलू तिवारी व हरिद्वार कुमार शामिल हैं।घायल दोनों युवकों का इलाज करूप बाजार के एक निजी क्लिनिक में हुआ। ग्रामीणों के अनुसार प्रभुनाथ तिवारी बाइक से राजमार्ग पकड़ने के लिए जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें प्रभुनाथ तिवारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद भाजपा नेता प्रो बलिराम मिश्रा व बबलू ब्राह्मण आनन-फानन में अपनी गाड़ी से उन्हें बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Comment