काराकाट प्रखण्ड में 79 वां स्वतंत्रता दिवस महापर्व के रूप उल्लाष के साथ मनाया गया। प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड प्रमुख वैजंती देवी, सीएचसी में एमओआईसी डा राजीव कुमार, नगर पंचायत में मुख्य पार्षद राधिका कुमारी,म.वि. सकला में एचएम काशीनाथ राम,म.वि.समहुता में जावेद अंसारी, म.वि.धनहरा में एचएम मो.साकिर,राजकीय म.वि. बेनसागर में एचएम राजनाथ राम, एपीएस पब्लिक स्कूल बुढ़वल में निदेश अविनाश कुमार, आरपी सेंट्रल पब्लिक स्कूल अमौना में निदेशक संतोष कुमार उपाध्याय, संत शरण पब्लिक स्कूल काराकाट में निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता, स्थानीय पंचायत सरकार भवन पर मुखिया योगेंद्र सिंह, सोनवर्षा पंचायत सरकार भवन पर मुखिया राजीव रंजन सिंह, बुढ़वल में मुखिया कुसुम देवी, मोथा में मुखिया अंजू देवी के अलावे अनुसूचित जाति मुहल्ला देव में बीडीओ राहुल कुमार सिंह तथा बेनसागर में बीपीआरओ रेणुका कुमारी की उपस्थिति में वहां के बुजुर्गों ने ध्वजारोहण किया। जबकि विभिन्न राजनीतिक दल व सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर उनके प्रमुखों द्वारा आनबान शान से ध्वजारोहण किया गया। केवल विज्ञापन दाताओं का ही नाम है भैया।







