बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावा पुल के समीप बस और ट्रक में टक्कर हो गई है। घटना में बस चालक सहित कई यात्री हुए घायल हो गए। घटना आज अहले सुबह करीब 3:30 बजे की बताई जाती है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भोले शंकर बस पटना से सासाराम आ रही थी, तभी अहले सुबह धावा पुल के समीप बस और ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे कझाई निवासी बस ड्राइवर चंदन कुमार की स्थिति बेहद नाजुक है।









