Home » Uncategorized » उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंजी के छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े प्रदर्शनी लगाई,

उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंजी के छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े प्रदर्शनी लगाई,

Share:

काराकाट प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंजी के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े प्रदर्शनी लगाई, जिसमें छात्रों द्वारा खुद से तैयार किए गए माडल व पोष्टर को चित्र से संबंधित विवरण भी प्रदर्शित कर सबका मन मोह लिया। स्कूली बच्चों की कलाकारी व विज्ञान के प्रति सोच को देख शिक्षक व अभिभावको ने प्रसन्नता जाहिर की। विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक प्रमोद पांडेय के अनुसार प्रदर्शनी में खुशी, साक्षी, काजल, रितु, सोनल, किस्मत, छात्र सौरभ,अशफाक, लकी, गुलशन समेत दर्जनभर से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इनमें सीखने की ललक देखी गई। इसमें शिक्षक संतोष दुबे,शिक्षिका रीमा कुमारी, सलोनी शेखर आदि की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment