काराकाट जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की सभा आगामी तीन सितम्बर को गोड़ारी बाजार स्थित स्टेडियम में होगी। इसकी जानकारी देते हुए जनसुराज के नेता व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि काराकाट बाजार में आज 30 अगस्त को होने वाली सभा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। ऐसा पीके के निर्देश पर हुआ है। बतादें कि स्थानीय बाजार स्थित पंचायत सरकार भवन के परिसर में आज होने वाली सभा को लेकर पांच दिनों से तैयारी चल रही थी। गुरुवार को अचानक यहां लगाए गए बांस बल्ला हटा लिया गया।







