काराकाट जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव यात्रा के तहत बुधवार को गोड़ारी स्टेडियम में पार्टी द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छठ बाद व साल के अंदर आपकी गरीबी खत्म होने वाली है। किसी भी बेरोजगार बिहारी को प्रान्त से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दस से 12 हजार रुपये तक का रोजगार उन्हें अपने जिले व प्रान्त में ही उपलब्ध होगा। कहा कि सरकार बनती है तो दिसम्बर बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 11 सौ की जगह सम्मान पूर्वक दो हजार मिलेगा।
पीके ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए यह भी बताया कि बिहार के लोग अनाज बिजली,सिलेंडर के लिए तथा नेताओं की चेहरे व उनकी जाति देख वोट किया। लेकिन कभी अपने बच्चों की पढ़ाई व रोजगार के लिए वोट नहीं किया।इसी से बिहार बदहाल है।भ्रष्टाचार पर भी कटाक्ष किया। कहा कि आपने पांच किलो अनाज के लिए वोट किया, मिल भी रहा है। भले ही एक किलो काट लिया जाता है।उन्होंने इशारों -इशारों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज भी कसा। कहा कि मोदी का चेहरा देख प्रधानमंत्री बनवाया, नीतीश का चेहरा देख 20 साल तक सत्ता में रखे और लालू का चेहरा देख भैंस चराने वाला 30 साल तक राजा बना रहा। किशोर ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों से पैदल चले, और पांच हजार गांव घूमे। सबकी समस्याओं को सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार की बदहाली समाप्त होने वाला है। अब काराकाट व आसपास के युवाओं को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभा में जिलाध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा,मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, भोजपुरी गायक रितेश पांडेय,संजय पांडेय, रूबी देवी सहित दल के कई स्थानीय नेता उपस्थित थे।