- काराकाट आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर
मतदाताओं में मतदान के प्रति अलख जगाने को लेकर प्रखण्ड कर्मी व प्रोजेक्ट विद्यालय के छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।जबकि कई छात्रा व कर्मी हांथो में वैनर लिए पैदल भ्रमण कर रहे थे। बीडीओ राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय से निकली साइकिल रैली गोड़ारी बाजार व राजमार्ग से जमुआ होते पुनः कार्यालय पहुंचने पर समापन कर दिया गया। रैली में शामिल छात्रा व कर्मी आओ मिलकर अलख जगाएं सब मिलकर मतदान कराएं, घर-घर को संदेश दो वोट दो वोट दो,बहकावे में कभी नहीं आना है सोच समझ कर बटन दबाना है, जो बांटे दारू, साड़ी नोट उसको कभी न देंगे वोट आदि नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान गोड़ारी व जमुआ में बीडीओ द्वारा कई लोगों से मिल उन्हें मतदान का महत्व बताते हुसे समय से मतदान करने को प्रेरित भी किया गया। साइकिल रैली में बीडीओ के साथ बीसीओ राज कुमार, छात्रा प्रिया,सुजाता,अदिति, सलोनी, प्रीति, खुश्बू व सजनी समेत अन्य छात्रा शामिल थी।








