Home » Uncategorized » करगहर थाना में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाया गले में फंदा ,एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन कर किया जांच पड़ताल

करगहर थाना में सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने लगाया गले में फंदा ,एफएसएल की टीम ने साक्ष्य संकलन कर किया जांच पड़ताल

Share:

तस्वीर मे एसआई व उनकी पत्नी शादी की फ़ाइल फोटो

सासाराम जिला के करगहर थाना परिसर से बुधवार की रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाने में तैनात एसआई की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतिका की पहचान एसआई ज्ञानदीप कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मीनू कुमारी के रूप में हुई है । एसआई ज्ञानदीप कुमार का परिवार मुजफ्फरपुर के पारु का रहने वाला है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । करगहर थाना परिसर में हुई इस वारदात से इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है । घटना के बाद पूरे थाना में हड़कंप मच गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ – टू कुमार वैभव थाना पहुंचे और पूरे मामला के तहकीकात में जुटे रहे । बताया जाता है कि ज्ञानदीप दो वर्षों से करगहर थाने में ही पोस्टेड है । एसआई ज्ञानदीप की शादी 18 नवंबर 2024 को हुई थी हालांकि घटना के पीछे की वजह क्या है फिलहाल अभी कारण पता नहीं चल सका है । पति के साथ ही रह रही पत्नी देर रात सब इंस्पेक्टर अपने आवास में पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को आवाज़ लगाई । दरवाजा अंदर से बंद था। बहुत आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी। जहां दरवाजा तोड़ा गया तो रस्सी से बांध पंखे से झूलता पाया गया। मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से वैशाली जिले के सराय हाजीपुर की रहने वाली है । उसका ससुराल मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में है। शादी के बाद वह अपने पति ज्ञानदीप कुमार के साथ करगहर थाने में ही रह रही थी।थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया। परिजनों की उपस्थिति में ही एफएसएल की टीम घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Comment