Home » Uncategorized » बीडीओ राहुल कुमार सिंह के साथ प्रखण्ड के दो पर्यवेक्षिकाओं को समानित किया गया

बीडीओ राहुल कुमार सिंह के साथ प्रखण्ड के दो पर्यवेक्षिकाओं को समानित किया गया

Share:

काराकाट स्वच्छता ही सेवा पखवारे में बेहतर कार्य करने को लेकर बीडीओ राहुल कुमार सिंह के साथ प्रखण्ड दो पर्यवेक्षिकाओं को समानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से शनिवार को जिला कार्यालय सासाराम के सभागार में प्राप्त हुआ। बीडीओ के अनुसार यह सम्मान 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक क्षेत्र में स्वच्छोत्सव की सफलता के लिए सराहनीय कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र के रूप में मिला है।इसमें जिले के अन्य प्रखण्ड के लोग भी शामिल हैं। गर्व है कि धनहरा पंचायत के महिला स्वच्छता पर्यवेक्षिका पम्मी सिंह व किरहीं पंचायत के पर्यवेक्षिका सीमा देवी ने भी अपने कार्य के बदौलत प्रशस्ति- पत्र हासिल किया है।

Leave a Comment