Home » Uncategorized » यात्री सेड मे सो रहा युवक का हुई मौत

यात्री सेड मे सो रहा युवक का हुई मौत

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री अड्डा पर बने यात्री शेड में सो रहे एक युवक की मौत शुक्रवार की रात हो गई। मौत का कारण सर्प दंश बताया जा रहा है। मृतक अंशु कुमार 18 वर्ष जयश्री निवासी स्वर्गीय दिनेश मिश्र का पुत्र था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार अंशु अक्सर अड्डा पर बने उस यात्री शेड में ही सो जाया करता था। अन्य दिनों तरह रात भी उसी शेड में सो रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई के अनुसार ग्रामीणों द्वारा सर्पदंश से मौत होने की आसंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Comment