रोहतास में 100 मीटर तक घसीटकर दर्दनाक मौत: थार की टक्कर में दो युवकों की जान, एक घायल।

📍 दरिहट थाना क्षेत्र के भड़कुड़िया गांव के पास बुधवार को हादसा हुआ। थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
💥 टक्कर के बाद चालक बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा, फिर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान विकास कुमार और रुस्तम अंसारी के रूप में हुई है, जबकि नागा पासवान घायल हैं और इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।








