Home » तकनीकी » किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया गया।

किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया गया।

Share:

प्रशिक्षण में शामिल लोग।

काराकाट प्रखण्ड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में खरीफ महा अभियान के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रशिक्षु प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रोहित कुमार व कृषि विज्ञानी डा रविन्द्र कुमार जलज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीएओ द्वारा उपस्थित किसानों को किसान निबंधन के अलावे सरकार संचालित कृषि योजनाओं यथा धन बीज वितरण, मृदा जांच व उनके लाभ को विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि कृषि योजनाओं से सम्बंधित लाभ के लिए किसान निबंधन जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के विज्ञानी डा रविन्द्र कुमार जलज द्वारा बीज व फसलों को रोग व कीड़े-मकोड़ों से बचाव की जानकारी दी गई। कहा कि दानेदार यूरिया के अपेक्षा नैनो यूरिया लाभदायक होगा। रासायनिक खादों के अधिक उपयोग से क्षीण हो रही खेतों की उर्वरा शक्ति को जैविक यानी गोबर से बने खाद से ही वापस लाया जा सकता है। प्रखण्ड तकनीक प्रबंधक अजित कुमार सिंह व सहायक तकनीक प्रबंधक रविकांत कुमार ने आत्मा द्वारा चलाए जा रहे कृषक प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान चौपाल आदि की जानकारी दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक प्रवीण कुमार, अजय प्रताप सिंह, सलाहकार प्रकाश कुमार, असगर अंसारी व अजय कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment