
अजीत शेखर “शक्ति”
काराकाट पर्यावरण संतुलन को ले गुरुवार को प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाए गए। गम्हरिया पंचायत के स्थानीय गांव में मनरेगा पीओ राजेश कुमार व पीटीए अनिल मिश्रा ने पौधे लगाकर इसका शुभारंभ किया। पीओ के अनुसार 15 दिनों बाद क्षेत्र में अभियान के तहत पौधा लगाए जाएंगे। आज प्रत्येक पंचायतों में केवल एक -एक पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौके पर पीआरएस ओंकार नाथ ॐ, पूर्व पीआरएस रमता कुमार व पूर्व उपमुखिया बलजीत यादव समेत अन्य ग्रामीण थे।








