अजीत शेखर “शक्ति”
अजीत शेखर ” शक्ति ”
विक्रमगंज अनुमंडल के कछवा थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष की विदाई व नये थानाध्यक्ष के स्वागत को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में स्थानांतरित थानाध्यक्ष मितेश कुमार को उपस्थित लोगों ने अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए, बुके व उपहार दिया। वहीं नये थानाध्यक्ष पंकज पासवान का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि आमजन को कानून का पालन करवाते हुए पुलिस पदाधिकारी को संतुलन बनाकर आगे बढ़ना पड़ता है। इस कार्य में जनता का सहयोग आवश्यक होता है।इस तरह कार्य का निर्वाह करते हुए मितेश कुमार ने आगे बढ़ने का कार्य किया। सीओ अंजलि कुमारी ने मितेश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि ये अपने कार्य के प्रति सदैव तत्पर रहते थे। वही नए थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने कहा कि आमजन के साथ लोकसेवक बनकर कार्य करने से ही इस तरह का सम्मान मिलता है। लोगो के उम्मीद पर खरा उतरने का मेरा भी भरपूर प्रयास रहेगा। वही निवर्तमान थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने ऐसी कार्यक्रम के लिए दिल से सबके प्रति आभार जताया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह के अलावा पीएसआई शालू कुमारी, एएसआई रामानंद चौहान, प्रवेश कुमार, डॉ रास बिहारी सिंह, भोला प्रसाद,सहित कई मुखिया, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।








