विक्रमगंज अनुमंडल के काराकाट थाना क्षेत्र के पड्सर गांव से दो दिनों पूर्व लापता छात्र विशाल कुमार सिंह उर्फ अमन को पुलिस ने सोमवार को बिक्रमगंज से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार के अनुसार विशाल पड्सर निवासी संजय सिंह के पुत्र हैं। इनके चाचा रामजय उर्फ संजीव सिंह के द्वारा गत शनिवार कीे शाम भतीजा विशाल को लापता होने की प्राथमिकी कराई गई है। सूचक के अनुसार विशाल बीए पार्ट-टू की परीक्षा दे रहे थे। शनिवार को सुबह करीब नौ बजे अपने परीक्षा केंद्र भोजपुर जिले के एसटीएसएन कालेज पनमारी के लिए घर से बाइक से निकले। इस बीच पता चला कि उनका प्रवेश पत्र घर पर ही छूट गया है। फोन से संपर्क करने पर उनके मोबाइल का स्विच आफ आ रहा था। लगातार शाम सात बजे तक स्वीच आफ बताने पर किसी अनहोनी की आशंका से थाना को इसकी लिखित सूचना दी गई।







