Home » Uncategorized » अगर रहते है बाहर तो आनलाइन अपलोडिंग की भी व्यवस्था है।

अगर रहते है बाहर तो आनलाइन अपलोडिंग की भी व्यवस्था है।

Share:

काराकाट स्थानीय बीडीओ के कार्यालय कक्ष में गुरुवार के शाम एसडीएम प्रभात कुमार ने प्रखण्ड के जनप्रतिनिधी व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें मृत मतदाताओं का नाम विलोपित करने, नए नाम जोड़ने व सूची में शामिल नामों की गड़बड़ी दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने कहा कि किसी मतदाताओं का नाम सूची से बाहर ना हो, इस पर आप सबों को भी अमल करना चाहिए। गणना प्रपत्र अपलोड का कार्य यहां प्रगति पर है। कुछ मतदाता ऐसे हैं, जिनका गणना प्रपत्र सम्बंधित बीएलओ तक नहीं पहुंच सका है। इनमें कुछ लोग काम के सिलसिले में बाहर में शिफ्ट भी हो सकते हैं। आनलाइन अपलोडिंग की सुविधा भी है। वे चाहें तो आनलाइन भी गणना प्रपत्र भेज सकते हैं। आप सब भी सहयोग करें ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से बने रहने से बंचित न हो जाए। इस लिए आप सबो को भी सूची की सत्यता अपने स्तर से परखना चाहिए। उसमे कोई मतदाता मृत या फिर बाहर शिफ्ट मिले तो उस मतदाता का नाम सूची से हटाने व जोड़वाने में सहयोग करना चाहिए। इसके पहले नाम जोड़ने, सुधार करने तथा विलोपित करने की जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली। बैठक में बीडीओ राहुल कुमार सिंह,समाजसेवी राम नारायण पासवान, विनोद पासवान, अजित सिंह,पंसस अकबर अंसारी, लक्ष्मण साह,अजय कुमार सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि थे।

Leave a Comment