Home » Uncategorized » बुढ़वा महादेव के परिसर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बुढ़वा महादेव के परिसर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share:

काराकाट बुढ़वा महादेव मंदिर सोनिटोला दनवार कछवां के प्रांगण में समिति द्वारा श्रावणी मेला सह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी भक्तिगीतों से सबको मुग्ध कर दिया। उद्घाटन दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, जिला पार्षद उमेश सिंह, राजद जिला महासचिव सह मुखिया राजीव रंजन यादव पैक्स ने संयुक्तरूप से फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने एमएलसी व सहयोगी अशोक पांडेय के मद से मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की बात कही। कहा कि यह घोषणा वे उनके ( विधान पार्षद) के सहमति से कर रहे हैं।उन्हें भी आज के इस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका खुश्बू शर्मा ने गणेश वंदना व मंगलाचरण से की। इनके गीत हमसे भांग ना पिसाई ए गणेश के पाप आदि खूब सराहे गए। चर्चित गायिका गुड़िया तिवारी ने अपने भक्ति गीतों से घण्टों समां बांधे रखा। 

इनके गीत हमके देवघर घुमा दीं ए भोले बाबा …. ने लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इनकी प्रस्तुति बुढ़वा महादेव के पूजा से बदल जाला दुख के दिन ने भी खूब तालियां बटोरी। संचालन ऋषि राय ने किया। मौके पर उमा पासवान समिति के अध्यक्ष श्याम विहारी सिंह, सचिव ललन सिंह, अष्टमी सिंह,सूरज यादव सहित कई संगीत प्रेमी व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment