काराकाट प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें कुल आठ में से छह मामलों का निपटारा कर लिया गया। सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार क्षेत्र के मोथा, किरहीं व बसडीह आदि गांवों से कुल आठ मामले लाए गए थे।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने व राजस्व कर्मचारी तथा अंचल अमीन के प्रतिवेदन के आधार पर उनमें से छह मामले निपटा लिए गए। शेष दो मामलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। बैठक में थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार व अन्य उपस्थित थे।








