Home » Uncategorized » मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को कार्य सम्बन्धी दी जानकारी।

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को कार्य सम्बन्धी दी जानकारी।

Share:

काराकाट प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का शनिवार को एसडीएम प्रभात कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए बीएलओ को कार्य सम्बन्धी जानकारी भी दी।लगभग 12 बजे अचानक एसडीएम को प्राथमिक विद्यालय मोथा में प्रवेश करते देख वहां तैनात बीएलओ व अन्य शिक्षक कुछ पल के लिए असहज हो गए, परन्तु शीघ्र ही खुद को संभाल कार्य में लग गए। एसडीएम ने अब तक अपलोड किए गए मतदाता प्रपत्रों की जानकारी ली। साथ ही शेष बचे प्रपत्रों को यथा शीघ्र अपलोड करने के अलावे 2003 के मतदाता सूची दर्ज नाम वाले मतदाताओं का प्रपत्र अपलोड करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि हर हाल में इस कार्य को ससमय पूरा कर लेना है। इसमें कोताही सबको परेशानी में डाल सकती है। इसके पहले उन्होंने स्वयं एसएआर के तहत प्रपत्र अपलोड करने से सम्बंधित सभी जानकारी बीएलओ व सहायक बीएलओ को विस्तार दिया। मौके पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह, एलईओ देवाशीष कुमार, शिक्षक संजय सिंह, बीएलओ उदय कुमार पांडेय व दिनेश कुमार सहित सभी बीएलओ व सहायक बीएलओ उपस्थित थे।वहीं पंचायत सरकार भवह अमौना में बीडीओ द्वारा तथा अवर निर्वाची पदाधिकारी खुश्बू द्वारा पड़सर में एसएआर के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए वहां तैनात बीएलओ व सहायक बीएलओ को उनके कार्य सम्बन्धी जानकारी दी गई।

Leave a Comment