Home » Uncategorized » लेवा गांव के श्रद्धालु जलाभिषेक करने को रवाना

लेवा गांव के श्रद्धालु जलाभिषेक करने को रवाना

Share:

काराकाट प्रखण्ड के लेवा गांव के दर्जनों श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवारी पर गुप्ता धाम में बाबा गुप्तेश्वर नाथ को जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए श्रधालुओं का दल रविवार को बस से गुप्ता धाम के लिए रवाना हुए। उपमुखिया उमा देवी व आरपी सेंट्रल पब्लिक स्कूल अमौना के निदेशक संतोष कुमार उपाध्याय ने बस को विदा किया। श्रधालुओं में शामिल गायत्री देवी,मोतीझारो देवी, प्रमिला देवी व धनजी रवानी के अनुसार यह यात्रा उपमुखिया के सौजन्य से संभव हो सका है। लगातार आठ सालों से प्रति वर्ष इनके सौजन्य से ही हम ग्रामीणों को गुप्ताधाम में जलाभिषेक का अवसर प्राप्त होता रहा है। उपमुखिया के अनुसार गुप्ताधाम जाने वाले श्रद्धालुओ में यशोमती, मुनि देवी, निभा देवी, निशा देवी, लक्ष्मीना देवी, मनीष मिश्रा, शुभम उपाध्याय समेत कुल 45 श्रद्धालु शामिल है। जिनमे महिलाओं की संख्या अधिक है।

Leave a Comment