बिक्रमगंज शहर के डेहरी रोड स्थित पेट्रोल पम्प के समीप होली क्रश इंटरनेशनल स्कूल बिक्रमगंज में नन्हे बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व को न केवल चित्रण किया, बल्कि इस पर्व के महत्व के साथ रक्षा सूत्र में छुपे भाई-बहन के पवित्र प्रेम व संकल्प को लोगो के समक्ष रखा ।
राखी कम्पटीशन मे शामिल छात्रा
इस दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जिसमें वहां उपस्थित सबकी आंखे सजल हो गई। छात्रा अनुष्का ने अपने वर्गकक्ष के मुंहबोले भाई रूद्र,अंजलि ने अर्चित,अंशिका अंकुश, अवनि अभिषेक की कलाई पर रक्षासूत्र बांध उसके सफल जीवन की कामना कर ही रही थी कि रौनीत ने अपना हाथ उसके सर पर रख अपनी उस बहन की रक्षा- सुरक्षा का संकल्प लिया। कहा कि इस रक्षा सूत्र ने ही मुस्लिम शासक हुमायु को मुहबोली बहन पद्मिनी की रक्षा में सर्वस्व बलिदान करने को बाध्य कर दिया था। इसके साथ ही दीक्षा, अपराजिता व सुहाना आदि दर्जनों छात्राओं ने रौनक, हर्षित, प्रियम, आदर्श, सूरज, पियूष आदि सहपाठी भाइयों के कलाई पर राखी बांधा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे -बच्चियों ने मुंहबोले भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रक्षाबंधन के महत्व को रेखंकित किया। स्कूल के निदेशक अजीत शेखर ने कहा कि बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा जरूरी है। समाज को एक सूत्र में पिरोने का सुलभ जरिया संस्कार ही है।वही प्राचार्या रंजनी कुमारी ने कहा की इस विद्यालय का उद्देश्य भी सामाजिक एकता व समरसता बनाए रखना है। इस कार्यक्रम के लिए एचएम ने शिक्षिका अंजलि कुमारी, रेखा कुमारी, लभली कुमारी, खुशबु कुमारी, अंजलि कुमारी2, की सराहना भी किया।मौके पर श्याम जी मिश्रा, अभिजीत कुमार, वेद कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कई अभिभावक उपस्थित थे।