Home » Uncategorized » आठ मे से पांच मामले का हुआ निष्पादन

आठ मे से पांच मामले का हुआ निष्पादन

Share:

काराकाट प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें लाए गए कुल आठ में से पांच मामलों का निपटारा कर लिया गया। सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार क्षेत्र के करूप,खिरोडीह, करूप इंग्लिश,धनहरा व कायस्थ बहुआरा आदि गांवों से कुल आठ मामले लाए गए थे। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने व राजस्व कर्मचारी तथा अंचल अमीन के प्रतिवेदन के आधार पर उन आठ मामलों से पांच मामले निपटा लिए गए। शेष तीन मामलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। बैठक में राजस्व कर्मचारी, अमीन के अलावे कई फरियादी उपस्थित थे।

Leave a Comment