काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल कमरुद्दीन मियां लगभग 60 वर्ष,भोजपुर जिला के कुरमुरी गांव के निवासी बताए गए हैं। बीएचएम कौशलेंद्र शर्मा के अनुसार घटना रात लगभग 12.30 बजे की है। डायल 112 की पुलिस के मुताबिक वह सड़क पर बेहोस पड़ा हुआ था। सीएचसी में इलाज के दौरान होश में आने पर उन्होंने अपनी पहचान कुरमुरी निवासी सरफुद्दीन के पुत्र कमरुद्दीन बताया। कहा कि काम की तलाश में इधर आए हुए थे।उनके सिर में गम्भीर चोट है। सूचना पर उनके दो पुत्र भी यहां पहुंच गए थे।स्थानीय दुकानदारों के अनुसार मध्य रात्रि में बहुत सारे कुत्तों को भोंकने की आवाज आ रही थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुत्तों के भय से भागने के दौरान किसी वाहन से टकराने या सड़क पर गिरने से घायल हुए हैं।







