काराकाट थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में मुसलमान भाइयों ने ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाल नौरंग शाह के मजार पर चादरपोशी किया
। इस दौरान चौक पर जलसा हुआ और मोहम्मद साहब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। मो.इरफान के अनुसार डा नेसार अहमद के नेतृत्व में गांव के दारुल उलूम फैजाने ताजुश्शिला से जुलूस निकल कर मुहल्ला व गांव का भ्रमण करते हुए नौरंग शाह के मजार तक पहुंचा, जहां चादरपोशी की गई। जुलूस में इजहार आलम, इशरार आलम व महताब आलम सहित कई लोग शामिल थे।







