काराकाट प्रखण्ड के मोथा गांव में शिक्षक दिवस पर गुरुवंदना महोत्सव सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसडीएम, बीडीओ व अन्य
कार्यक्रम को सम्बोधित करते एसडीएम 👆
एसडीएम प्रभात कुमार, बीडीओ राहुल कुमार सिंह, बिक्रमगंज बीडीओ अमित प्रताप सिंह,मुखिया अंजु देवी व सरपंच गीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर एसडीएम ने कहा कि मां की चाहत व परिश्रम ही बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बना सकती है। चुकि मां में ही वह कुशल कारीगर है, जो बच्चों को अपनी चाहत के अनुरूप गढ़ सकती है। पिता का जीवन तो व्यस्तताओं से भरा होता है।उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह कतई नहीं होता कि शिक्षको का कोई दायित्व नहीं है? शिक्षक तो बच्चों के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक परिस्थितयों से जूझते हुए भी जो शिक्षक ईमानदारी पूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति खुद को समर्पित कर दे, सही मायने में वही आदर का हकदार है। आयोजक अर्जुन गुप्ता के इस कार्य के लिए सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र व शिक्षकों में जागरूकता बढ़ेगी।काराकाट बीडीओ ने कहा कि शिक्षक व गुरु को याद करने से भाग्योदय होता है।केवल शिक्षक दिवस को ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन शिक्षक से मिले ज्ञान पर सोचें और उस पर अमल करें। समारोह में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाई-भाई का बटवारा व शिक्षा का महत्व समेत कई लघु नाटक की सफल प्रस्तुति कर खूब बाहबाही लूटी। लव व कुश की भूमिका में रौनक व सूरज ने खूब तालियां बटोरी। कन्या मध्य विद्यालय के बच्चों की भूमिका भी खूब सराहे गए। इसके पहले आगत अतिथियों को अंगवस्त्र, चांदी का कलम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। संयोजक अर्जुन गुप्ता के अनुसार समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पंचायत के एक सौ शिक्षक व 12 आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ अंगवस्त्र व चांदी का कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पीओ रोहित कुमार, प्रा.वि. के एचएम संजय सिंह, कन्या मध्य विद्यालय के एचएम संजय कुमार सिंह, रविकांत तिवारी,शिक्षक अनिल पासवान, शिक्षिका सरिता कुमारी व आभा कुमारी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।








