काराकाट आगामी विधान सभा चुनाव भयमुक्त और निष्पक्ष कराने को लेकर स्थानीय पुलिस ने भी एक्शन मोड में है,और फ्लैगमार्च के जरिए असमाजिक तत्वों को सावधान करने में जुट गई
है। मंगलवार को देर शाम जयश्री अड्डा से काराकाट बाजार तक अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।इसमें काफी केवल सीआईएसएफ के सौ जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में जवानों ने फ्लैग मार्च किया।इस दौरान लोगों से शांति शांति बनाए रखने में सहयोग करने व निर्भीक हो निष्पक्ष मतदान करने की अपील भी की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान यदि कोई डराने व धमकाने की चेष्टा करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस या फिर प्रशासनिक अधिकारी को दें।एसआई मिथिलेश कुमार के अनुसार फ्लैग मार्च का उद्देश्य ही है क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए मतदाताओं में भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाना।ताकि समाज के कमजोर मतदाता भी निर्भीक मतदान कर सके। बाजार वासियों की मानें तो फ्लैग मार्च के लिए जवानों को बाजार में आते ही नशेड़ी व असामाजिक तत्व के लोग अचानक गायब हो गए। गत सोमवार की रात बाजार के एक आभूषण दुकान में हुई चोरी की जगह स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा बल को चक्कर लगाने से लोग सहमे हुए थे।








