काराकाट राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक,दो नाद व 141 कर्मा तथा सिकरिया पंचायत में सेविकाओं ने रंगोली,शपथ ग्रहण व हाथों में मेहंदी रचा मतदान दिवस के साथ स्लोगन लिखने सहित अन्य गतिविधियों के जरिये मतदाताओं को मतदान के के लिए प्रेरित किया। नाद में बीपीआरओ रेणुका कुमारी ने उन्हें मेहंदी के जरिये आकर्षक स्लोगन लिखने की तरीके बताने के साथ खुद मतदान कर अन्य को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात मतदाताओं से मिल लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान में शतप्रतिशत भागीदारी सुनिधचित कराने की अपील की गई।सिकरिया में रैली निकाल सेविकाओं द्वारा सशक्त लोकतंत्र की है पहचान,हर वोटर करे मतदान आदि कई नारे लगाए गए।







