काराकाट जन सुराज के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पार्टी द्वारा सिंबल मिलने के बाद काराकाट पहुंचे। सबसे पहले समर्थकों के साथ बिक्रमगंज के आसकामिनी मंदिर और उसके बाद गांव के काली मंदिर में माता का दर्शन व पूजन किया।इसके बाद पूरे बाजार में समर्थकों के साथ पैदल ही घूम कर हांथ जोड़े आशीर्वाद लिया। योगेंद्र सिंह के अनुसार आज नाजिर रसीद कटवाने के बाद वे शनिवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। जदयू नेता दिनेश सिंह के मुताबिक राजग प्रत्याशी महाबली सिंह भी शनिवार को ही नामांकन का पत्र दाखिल करेंगे।जबकि महागठबंधन में माले के अरुण सिंह ने गुरुवार को ही नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है।जन सुराज, भाकपा माले व जदयू के प्रत्याशियों को टिकट मिलने के बाद यहां चुनावी सरगर्मी भी जोर पकड़ने लगी है।








