- बिक्रमगंज लोक आस्था का महापर्व छठ भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हो गया।मनोकामना धाम गुजरू, सूर्य मंदिर देव, बावन बीघा के पोखरा मोथा,दीपऊ ब्रह्म स्थल बेलाढ़ी,गोड़ारी, जोरावरपुर, काशी घाट विक्रमगंज में हजारों महिला-पुरुष व्रतियों के साथ किन्नर समाज के लोगो ने भी अस्ताचलगामी व उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य
प्रदान करते हुए मंगल कामना की। बावन बीघे की पोखरा मोथा में समिति द्वारा रथ पर सवार भगवान सूर्य व छठी मइया की अस्थाई प्रतिमा स्थापित किया गया, जहां व्रतियों ने पूजा-अर्चना की।देव,गुजरू व मोथा में मेला से दृश्य था। इसके अलावे काराकाट, चिकसिल, कुरुर, अमरथा, इटढिया आदि कई गांवों के आहर व नहरों में ही अर्घ्य प्रदान किया गया। सुबह में समितियों द्वारा व्रतियों के बीच चाय आदि का वितरण किया गया। इस दौरान अधिकांश छठ घाटों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। बीडीओ राहुल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विवेक कुमार क्षेत्र के घाटों की जानकारी लेते रहे। बीडीओ के अनुसार 36 छठ घाटों पर दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी।







