काराकाट स्थानीय प्रशासन ने प्रखण्ड के विभिन्न छठ घाटों पर व्रती व अन्य के बीच स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।इनमें बीडीओ राहुल कुमार सिंह, सीओ डा रितेश कुमार,आरओ ध्रुव कुमार व प्रखण्ड स्तरीय लगभग सभी अधिकारी शामिल थे। देव में व्रतियों को व्रत की शुभकामना के साथ बीडीओ द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। कहा कि मजबूत लोकतंत्र और देश को विकास की गति देने के लिए सबको मतदान करना जरूरी है। सेल्फी प्वाइंट के सहारे उन्होंने युवा मतदाताओं को जागरूक किया। गोड़ारी में सीओ ने स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी तरह आरओ,बीपीआरओ रेणुका कुमारी आदि अधिकारियों ने लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए ससमय मतदान करने की अपील की। देव के आनंद कुमार सिन्हा, गोड़ारी के अनिल कुमार पासवान, मोथा के संजय सिंह समेत अन्य कइयों ने बताया कि लगभग प्रत्येक छठ घाटों पर जगह-जगह प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता से सम्बंधित आकर्षक स्लोगन वाले पोष्टर लगाए गए थे। सेल्फी प्वाइंट पर भी विधानसभा चुनाव के लिए 11नवम्बर को मतदान करने की अपील की गई है।







