Home » Uncategorized » थानाध्यक्ष सीआइएसएफ के जवानों के साथ आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष सीआइएसएफ के जवानों के साथ आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

Share:

काराकाट विधानसभा चुनाव के लिए 11 नवम्बर को यहां होने वाले मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष कराने को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस भी एक्शन मोड में दिख रही है।अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ वांछितों व वारंटियों के विरुद्ध छापामारी करने के अलावे मतदान केंद्रों की विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी भी जोरों पर है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने सीआइएसएफ के जवानों के साथ सिकरिया, करमा व गडुरा आदि आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया। ग्रामीणों से मिल वहां के सुरक्षा की स्थिति, मतदान में व्यवधान व असामाजिक तत्वों से सम्बंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों से मिल निर्भीक और निश्चिंत होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। कहा कि पुलिस निष्पक्ष मतदान कराने के प्रति संकल्पित है। सभी बूथ कड़ी निगरानी में हैं। उपद्रवी व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।अफवाह से बचते हुए मतदान करने की बात कही। उनके साथ थाने की पुलिस व अर्धसैनिक बल के कई जवान थे।

Leave a Comment