काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के नावाडीह गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय को सुपुर्द कर दी है। गिरफ्तार वारंटी मनोज गोस्वामी उसी गांव का निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार उनके विरुद्ध पूर्व के किसी मामले में डिहरी न्यायालय से वारंट निर्गत है।









