काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोपित दो नाबालिगों को विधिनिरुद्ध कर बुधवार को न्यायालय को सुपुर्द किया गया,जहां से उन दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गिरफ्तारों में एक जयश्री का व दूसरा मिश्रवलिया का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार उनके विरुद्ध मारपीट कर सर फोड़ने का आरोप लगाते हुए उसी गांव के मनोरंजन मिश्रा द्वारा प्राथमिकी कराई गई है।









