Home » Uncategorized » दो अलग-अलग गांवों से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद

दो अलग-अलग गांवों से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद

कर लिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार दोनों की बरामदगी गोड़ारी बाजार के समीप से की गई। दोनों का बयान कलमबद्ध कराने के पश्चात न्यायालय से मिले निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। इनमें से एक अपने घर से करीब दो माह से गायब थी जबकि दूसरी दस दिन पहले से गायब है। इनके स्वजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में प्राथमिकी कराई गई है।

Leave a Comment