ट्रायल के दौरान रोहतासगढ़ रोपवे हादसा, निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

रोहतासगढ़ रोपवे के ट्रायल के दौरान ट्रॉली और पिलर का गिरना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रोपवे निर्माण के समय से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे थे, जिन्हें नजरअंदाज किया गया। आज वही आशंकाएँ सच साबित होती दिख रही हैं।
यह घटना न केवल निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जिम्मेदार विभागों की निगरानी और जांच प्रक्रिया पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। जनहित और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे प्रोजेक्ट में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती।
प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएँ। जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।








