काराकाट प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटढिया में पदस्थापित अमृत कुमार नयन की मौत शुक्रवार को हृदयगति रुकने से हो गई। इससे स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्वास्थ्य प्रबंधक कौशलेंद्र शर्मा के अनुसार वे इटढिया जीएनएम के पद पर कार्यरत थे।उनकी मौत आज सुबह उनके पैतृक गांव बिक्रमगंज थाना के तेंदुनी गांव में हुई। वे कुछ दिनों से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान थे।








