काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के सकला गांव से 21 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार सुरेंद्र पासवान उसी गांव का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से 21 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई है।जबकि एक दिन पहले बेलवाइ गांव के समीप से 20 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। हलाकि पुलिस की भनक पर तस्कर शराब वहीं छोड़ भागने में सफल रहा।








