काराकाट होली व रमजान पर्व में शांति को लेकर सोमवार के शाम पुलिस-प्रशासन द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों पर फ्लैगमार्च किया गया।
एसडीएम प्रभात कुमार,एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में बीडीओ राहुल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विवेक कुमार के साथ पुलिस के अन्य अधिकारी व जवानों ने गोड़ारी,काराकाट व सकला बाजार आदि का भ्रमण किया।
इस बार महिला पुलिस बल की संख्या अधिक रही। इस दौरान एसडीएम ने सकला में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कहीं भी डीजे का उपयोग नहीं करें। इससे कमजोर दिन इंसान को भी खतरा है। एसडीपीओ ने कहा कि उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। आपको कहीं भी गड़बड़ की शंका हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।