काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जगहों से पूर्व में दो मोबाइल फोन शुक्रवार को आपरेशन मुस्कान के तहत उसके वास्तविक धारकों को पहचान करने के बाद उनके हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार के मोथा निवासी आदर्श कुमार व देनरी निवासी राहुल कुमार सिंह का खोया मोबाइल आज आपरेशन मुस्कान के तहत उन्हें दे दिया गया। मोबाइल पाकर वे काफी खुश थे। आदर्श कुमार ने कहा कि बड़ी जतन के बाद वे मोबाइल खरीद सके थे। छह महीना पहले अचानक कहीं खो गया। तब अपने लापरवाही पर बड़ी पश्चाताप हुआ था। जबकि राहुल ने कहा कि मोबाइल मिल जाने से वे काफी खुश हैं।








