काराकाट थाना क्षेत्र के जोरावरपुर पुल के समीप जन सुराज का स्टीकर लगे एक बोलेरो व ट्रक की दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जांच के दौरान बोलेरो से 37 लीटर अंग्रेजी व मशालेदार शराब बरामद की गई है। फिलहाल बेलोरो को जब्त कर ली गई है। हलाकि इसमें किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि काराकाट पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त जगह पर ट्रक व बेलोरो की टक्कर होने की सूचना मिली। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार के जांचोपरांत ट्रक व बेलोरो में कोई नहीं था। यहां तक कि ट्रक का चालक व सह चालक भी गायब थे। शक के आधार पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस दौरान बेलोरो से बंटी-बबली का लेबल लगा दो सौ एमएल का 175 पीस तथा ब्लू लाइन का लेबल लगे दस पीस यानि कुल 37 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस दुर्घटना(दोनों वाहनों की टक्कर) व शराब बरामदगी से जुड़ी दो अलग -अलग प्राथमिकी कर ली गई है। जबकि बेलोरो गाड़ी के पीछे शीशा पर लगे जन सुराज के स्टीकर की वास्तविकता की जांच की जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

बरामद शराब
जन सुराज का स्टीकर लगा बोलोरो जिससे शराब बरामद हुई।








