काराकाट प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में
नव प्रतिनियुक्त बीएलओ को प्रशिक्षण दी गई। एसडीएम प्रभात कुमार की उपस्थिति में बीडीओ राहुल कुमार सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी खुश्बू कुमारी व प्रशिक्षक संजय कुमार द्वारा उनके कार्य सम्बन्धी जानकारी विस्तार से दी गई। बीडीओ के अनुसार प्रशिक्षण में नव प्रतिनियुक्त सभी 21 बीएलओ उपस्थित थे। इनकी प्रतिनियुक्ति मतदाता पुनरीक्षण कार्य समय रहते शत प्रतिशत पूर्ण कर लेने के उद्देश्य से की गई है। इन्हें मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य व उससे जुड़ी ऐप संचालन के साथ मतदाताओं की संख्या आदि की जानकारी विस्तार से दी गई। पटाशिक्षण में पर्यवेक्षक संतोष कुमार, अविनाश कुमार, रवि कुमार, बीएलओ रफीक आलम, अमरेंद्र कुमार व विजय कुमार सहित अन्य सभी नए बीएलओ व पर्यवेक्षक उपस्थित थे।








