Home » Uncategorized » थार के धक्का से एक की मौत, सड़क जाम।

थार के धक्का से एक की मौत, सड़क जाम।

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के जमुआ पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार के शाम अनियंत्रित कार के धक्का से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि चार साल के एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए। मृतका 40 वर्षीय बबीता देवी जमुआ निवासी हृदयानंद पंडित(प्रजापति) की पत्नी बताई गई है। घायलों में उसी गांव के सलीमुद्दीन उर्फ बउल, सलीम उर्फ चटू व पवन कुमार शामिल हैं।धक्का मारने के बाद वह थार गाड़ी सड़क चाट में जाकर पलट गई। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। हलाकि घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में कर लिया, परन्तु स्वजन व ग्रामीणों के विरोध के कारण शव नहीं उठा उठा सकी।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल को जाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग का आवागमन ठप कर दिया है। धक्का मारने के बाद चाट मे खड़ी थार।

अनुसार सभी खेत में रोपनी कर शाम को घर लौट रहे थे। थके हारे पेट्रोल पंप के समीप बैठे ही थे कि बिक्रमगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित थार गाड़ी ने उनमें धक्का मार दिया। इस घटना में बबिता देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

सडक जाम मे शामिल लोग।

 

घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरो द्वारा उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज करुणा अस्पताल में हो रहा है।जहाँ इलाज कर रहे चिकित्स्क डॉ कामेन्द्र ने बताया की सभी खतरे से बाहर है।

Leave a Comment