Home » Uncategorized » बाइक सवार लोगो ने युवक के साथ की मारपीट

बाइक सवार लोगो ने युवक के साथ की मारपीट

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के इटवां गांव के समीप मंगलवार को देर शाम बाइक सवार कुछ लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। युवक के चीखने पर राहगीरों को आते देख वे अपने-अपने बाइक से भाग निकले। घायल युवक शाहिद आलम उर्फ पिंटू मोथा निवासी आशमोहम्मद का पुत्र बताए गए हैं। उनका इलाज सीएचसी में हुआ।घायल युवक के द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। घायल के अनुसार वह करूप बाजार से अपने गांव बाइक से लौट रहा था, तभी दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट कर दिया। उसके चीखने- चिल्लाने की आवाज पर कुछ लोगों को उधर आते देख भाग निकले। आवेदन में उसने एक व्यक्ति को पहचानने का दावा भी किया है।

Leave a Comment