काराकाट
विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को प्रखण्ड प्रखण्ड मुख्यालय समेत चार जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन किया, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं से 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना पर सीधा संवाद किया

। कनीय विद्युत अभियंता संजित कुमार के अनुसार प्रखण्ड कार्यालय पर दंडाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सिंह, दंडाधिकारी सह सीओ डा रितेश कुमार की उपस्थिति में पंचायत सरकार भवन काराकाट तथा पंचायत भवन सकला व बेलवाई में उपभोक्ता की भी ने सीधा प्रसारण देखा व सुना। सरकार के इस योजना के मुताबिक सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। इससे अधिक खपत पर उसका भुगतान करना होगा। शिविर में उपस्थित उपभोक्ताओं ने सरकार इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे काफी राहत मिलेगी। शिविरों में ईओ सीमाब मतीन, सहायक विद्युत अभियंता राजू कुमार के साथ पुलिस के अधिकारी तथा अन्य कर्मी व कई उपभोक्ता उपस्थित थे।







