Home » Uncategorized » होली क्रश स्कुल बिक्रमगंज मे जन्माष्टमी पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

होली क्रश स्कुल बिक्रमगंज मे जन्माष्टमी पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Share:

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रमों की धूम मची रही। होली क्रश इंटरनेशनल स्कुल डेहरी रोड बिक्रमगंज में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । बिद्यालय के निर्देशक अजित शेखर ने बताया कि नन्हे बच्चों के द्वारा कृष्ण के बाल रूप व राधा रानी का रूप धारण कर उनके लीलाओं पर अभिनय करते हुए अपनी कला का प्रदर्शित किया गया । इस दौरान बिद्यालय के छात्र अंशिका व अवनि ने अपनी कला से खूब वाहवाही लूटी। वही आराध्या, सलोनी, रुचिका, वासुप्रिया,आस्था,सलोनी,शिवानी,ने भी यशोदा और मधुबन के कन्हैया गीतों पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाग लिए छात्रों को विद्यालय के प्राचार्या रंजनी कुमारी ने सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक श्याम जी मिश्रा, अभिजीत कुमार,वेद कुमार, लभली, अंजलि,रेखा,खुशबु सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment