काराकाट गोड़ारी बाजार स्थित एक भवन में
राजद नेताओं की बैठक प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें एक सितम्बर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैली की सफलता पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालन जय कुमार राम ने किया। इसके पहले शोक सभा आयोजित कर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह अधिवक्ता परमानंद सिंह के आकस्मिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिला महासचिव सह मुखिया राजीव रंजन सिंह के अनुसार बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा पटना के रैली में क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला पार्षद उमेश सिंह, भरत भूषण सिंह मो.कलामुद्दीन,रामचन्द्र राम व रामनाथ कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे।








