Home » Uncategorized » कछवा पुलिस ने 63 लीटर शराब के साथ दो किया गिरफ्तार, दो बाइक भी जप्त

कछवा पुलिस ने 63 लीटर शराब के साथ दो किया गिरफ्तार, दो बाइक भी जप्त

Share:

काराकाट कछवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए अलग अलग जगहों से दो लोगो को 63 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही इस धंधे मे प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज पासवान ने बताया की क्षेत्र के शोहदा गांव से राजू कुमार को 28 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से इस धंधे मे प्रयुक्त हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक बरामद किया गया है। जबकि दूसरा कार्यवाई क्षेत्र के इब्राहिमपुर से की गई जहां से कमलेश कुमार के पास से 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। इसके पास से बजाज कम्पनी की पल्सर बाइक जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Comment